राम करे ऐसा हो जाये - मिलन (१९६७)

गीत: राम करे ऐसा हो जाये
चित्रपट: मिलन (1967)
संगीत: लक्ष्मीकांत - प्यारेलाल
गीतकार: आनंद बक्षी
स्वर: मुकेश

Ram Kare Aisa Ho Jaye - Milan (1967) from Vinay Prajapati on Vimeo.



गीत के बोल:
राम करे ऐसा हो जाये
मेरी निंदिया तोहे मिल जाये
मैं जागूँ तू सो जाये

गुज़र जायें सुख से तेरी
दुःख भरी रतियाँ
बदल दूँ मैं तोसे अँखियाँ
गुज़र जायें सुख से तेरी
दुःख भरी रतियाँ
बदल दूँ में तोसे अँखियाँ
बस में अगर हो यह बतियाँ
माँगूँ दुआएँ हाथ उठाये
मेरी निंदिया तोहे मिल जाये
मैं जागूँ तू सो जाये
मैं जागूँ तू सो जाये, हो ओ

तू ही नहीं मैं ही नहीं
सारा ज़माना
दर्द का है एक फ़साना
तू ही नहीं मैं ही नहीं
सारा ज़माना
दर्द का है एक फ़साना
आदमी हो जाए दीवाना
याद करे गर भूल न जाए
मेरी निंदिया तोहे मिल जाए
मैं जागूँ तू सो जाये
मैं जागूँ तू सो जाये, हो ओ

स्वप्न चला आये कोई
चोरी चोरी
मस्त पवन गाये लोरी
स्वप्न चला आये कोई
चोरी चोरी
मस्त पवन गाये लोरी
चन्द्र किरण बन के डोरी
तेरे मन को झूला झुलाये
मेरी निंदिया तोहे मिल जाये
मैं जागूँ तू सो जाये
मैं जागूँ तू सो जाये, हो ओ

राम करे ऐसा हो जाये
मेरी निंदिया तोहे मिल जाये
मैं जागूँ तू सो जाये
मैं जागूँ
मैं जागूँ

4 comments:

  1. इस बेहतरीन गीत की प्रस्तुति के लिए आभार

    ReplyDelete
  2. खूबसूरत प्रस्तुति।

    ReplyDelete
  3. मन को स्पर्श करने वाला गीत है यह।

    स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

    ReplyDelete

आनन्द बक्षी साहब को समर्पित इस ब्लॉग पर प्रशंसक बनकर उन्हें श्रद्धांजलि दें।